Lok Sabha Election Voting
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह सात बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही कई जगहों से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिससे पीठासीन अधिकारी समेत मतदान कार्मिक काफी परेशान नजर आए। वहीं वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग इंतजार करते दिखे।
भदोही लोकसभा में लगभग 20 लाख मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शनिवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कुछ एक जगहों पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया शुरू होने में कुछ विलंब हुआ। विधानसभा औराई 394 निजामपुर की मशीन खराब हो गई। जिसके कारण अभी काफी देर तक वोटिंग शुरू नहीं हो सका। इसी तरह विधानसभा भदोही के शेरपुर गोपालहां में बनाए गए बूथ संख्या तीन में वोटिंग शुरू हुई तो ईवीएम नहीं खुल सका। जिसके वजह से बूथ पर तैनात मतदान कार्मिक काफी परेशान दिखे। इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने अपने बूथ पर लाइन में खड़े होकर अपने मतदान का प्रयोग किया।
Lok Sabha Election Voting
- फोटो : अमर उजाला
Lok Sabha Election Voting
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में ईवीएम की गड़बड़ी के चलते बाधित रही वोटिंग
जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल निजामाबाद कक्ष संख्या 2 युवा बूथ पर सुबह 7:25 बजे से वोट देने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि मशीन में कुछ गड़बड़ी होने के चलते लगभग 25 मिनट देरी से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। वहीं रानी की सराय मोहम्मदपुर ब्लॉक के मतदान केंद्र रोवां में 7:50 पर वोटिंग मशीन के खराब होने के कारण वोटिंग बाधित रही। मशीन के ठीक होने तक मतदाता इंतजार करते दिखे।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपनी पत्नी श्रीकला संग किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला