फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: इस बार बहुमंजिला इमारतों के बाशिंदे तोड़ेंगे मतदान का रिकॉर्ड, मतदान की ली शपथ

Tue, 28 May 2024 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला संवाद में रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान सीडीओ बोले, मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए वाहन की सुविधा दी जा रही है। वहीं बुजुर्गों को मतदान के लिए पास मिलेगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले एकजुट हैं। तय किया है कि सबसे कम मतदान करने के इस कलंक को धो डालेंगे। आवासीय परिसर के मतदाताओं को सोसाइटी के पदाधिकारी जागरूक कर रहे हैं। मतदान केंद्र तक आवाजाही के लिए वाहनों की भी सुविधा दी जा रही है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में सीडीओ हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संवाद में जुटे रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली।

विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस बार मतदान केंद्र के 200 मीटर तक वाहन की सुविधा दे जा रही है। आदर्श मतदान केंद्र पर व्हील चेयर, कुर्सी उपलब्ध रहेंगे। पहली बार दिव्यांग, गर्भवती और बुजुर्गों के लिए पास जारी किया जा रहा है। इन मतदाताओं को बीएलओ पास देंगे, उन्हें लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इस बार सबसे पहले मतदान करने वाले मतदाता को फ्लावर सीड्स दिया जाएगा। साथ ही उनके हाथों से मतदान केंद्र परिसर में पौधरोपण कराया जाएगा।

जनपद में 3914 मतदान बूथ हैं, सभी पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। 850 मॉडल बूथ हैं, जहां मतदाताओं को हर तरह सुविधाएं दी जाएंगी। फर्स्ट टाइम वोटरों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाढ़ों की थाप पर स्वागत, रेड कारपेट, कूलर-पंखे की व्यवस्था, कुर्सी, जलपान और ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


Trending Videos

क्या बोले पदाधिकारी

30 से अधिक व्यावसायिक भवनों और आवासीय परिसर में रहने वालों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप से आकर्षक स्लोगन के जरिये उन्हें उत्साहित किया जा रहा है। गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। रविंद्रपुरी कल्याण समिति और डिडवानिया ग्रुप की ओर से दो आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। - अनुज डिडवानिया, संरक्षक, क्रेडाई पूर्वांचल

श्री अन्नपूर्णा ग्रैंड्योर में लगभग 100 परिवारों को सुबह, शाम जागरूक किया जा रहा है। वृद्ध और महिलाओं को मतदान केंद्र तक आवाजाही के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। लहरतारा स्थित मतदान केंद्र को मॉडल बूथ बनाने की जिम्मेदारी ली गई है। - आरसी जैन, चेयरमैन, क्रेडाई पूर्वांचल

सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ सुबह के समय मतदाताओं के घर पहुंच उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अपार्टमेंट के लगभग सभी मतदाताओं को मतदान करने का बेसब्री से इंतजार है। बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान केंद्र तक आवाजाही के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। - सुजीत गुप्ता, पूर्व महामंत्री, महावीर ग्रींस मेंटेनेंस सोसाइटी

कनाडा से मतदान करने काशी आई हूं। मई में जाना था, लेकिन वोट डालने के लिए रुक गई। पिछली बार भी आई थी। अपार्टमेंट में मतदान को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। हर कोई आतुर है। - इंदिरा उपाध्याय, आकाश बिल्डर सोसाइटी, लहरतारा

सोसाइटी में सभी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस बार माहौल भी ऐसा है कि शत प्रतिशत मतदान होगा। मतदाताओं के लिए वाहन की भी व्यवस्था की जा रही है। -ममता जायसवाल, आकाश बिल्डर, लहरतारा

चांदपुर औद्योगिक आस्थान के 150 फैक्ट्री के कर्मचारियों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले मतदान करने वाले को फैक्ट्री और परिवार के साथ सबसे पहले मतदान की फोटो ग्रुप में भेजने वालों को एसोसिएशन सम्मानित करेगा। - राजेश भाटिया, कम्युनिटी स्वीप एंबेस्डर
विज्ञापन

नये मतदाताओं का रेड कारपेट और पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। शहर के सात मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। कॉलोनीवासियों को सुबह और शाम जागरूक किया जा रहा है। - नीरज पारिख, महासचिव, एसआईए

अपार्टमेंट के लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वाहन और अन्य व्यवस्थाएं की गई है। ताकि मतदान केंद्र तक आवाजाही में लोगों को असुविधा न हो। - अरुण तिवारी, अध्यक्ष, गणपति रेजीडेंसी

सोसाइटी की ओर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, मतदाता पर्ची तक उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार शत प्रतिशत मतदान होगा। - विजय जायसवाल, सचिव, गणपति रेजीडेंसी

व्यापारियों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। मंडुवाडीह बाजार के सभी व्यापारी मतदान के लिए माहौल बना रहे हैं। ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों से व्यापारियों और उनके परिजनों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। - अखिल गुप्ता, व्यापारी, मंडुवाडीह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें