फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गाजीपुर में भरी हुंकार, बोले- विपक्ष जातिवाद पर देश को चाहता है तोड़ना

Thu, 16 May 2019 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सातवें चुनाव प्रचार के लिए सीएम योगी ने पूर्वांचल के गाजीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर गरीबों के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने देश के किसानों की समस्याओं का समाधान किया। पीएम मोदी ने कुंभ और योग को वैश्विक मान्यता दिलाई।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए बड़े कदम उठाए। आज दुनिया में भारत की ताकत का लोहा माना जा रहा है। बड़े से बड़े आतंकी का अब पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के नाम से पकिस्तान में बैठे आतंकियों को पसीना छूट जाता है। मोदी सरकार ने गरीबों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने किसी की जाति देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। उन्होंने सभी तरह के लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ पहुंचाया।

विज्ञापन

योगी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वो जातिवाद पर चुनाव लड़कर देश को तोड़ना चाहते हैं। हमारी सरकार आते ही माफियाओं और गुंडों के लिए प्रदेश में जगह खत्म हो गई। देश-प्रदेश में भय मुक्त शासन ही हमारा लक्ष्य रहा है।

किसी की गुंडागर्दी और माफियागिरी नहीं चलने दी जाएगी। आज पूरा देश सिर्फ मोदी-मोदी कह रहा। यूपी से बंगाल तक सिर्फ मोदी-मोदी हो रहा है। ये चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। सीएम योग ने कहा कि गहमर गांव देश में फौजियों के गांव के रूप में प्रसिद्ध है। गहमर के शौर्य और वीरता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। जितने निशाचर हैं, जितने पापी हैं, उनका संहार करने की ताकत गहमर में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें