फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले राजबब्बर- यह चुनाव सुर और असुरों के बीच हो रहा

Fri, 17 May 2019 04:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी में गुरुवार को प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर कहा कि प्रियंका के रोड शो में काशी की जनता ने दिखा दिया कि वह किसके साथ है। रोड शो में जो भीड़ थी, वह बाहर से बुलाई हुई नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहली बार जब नामांकन करने आए थे, तो कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है।

विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि 2019 में जब नामांकन करने आए तो कहा कि नामांकन करके जा रहा हूं, आप लोग वोट डाल देना। यह चुनाव सुर और असुरों के बीच हो रहा है और जनता ही इसकी निर्णायक है।गुरुवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अहंकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो कहते हैं कि काशी की किस्मत बदलने आया हूं, मैंने बाबा विश्वनाथ को मुक्त कर दिया, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कहते हैं कि काशी लोगों की किस्मत बदलती है।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिए भाटाभाटी सेना को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। कोई भी बंगाली ईश्वरचंद विद्यासागर की प्रतिमा को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस समय खुद ही बेचारा बना हुआ है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश गंवाने के बाद भी अपना अहंकार नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें