फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, बोले- गांधी परिवार ने क्वात्रोची से करवाई बोफोर्स की दलाली

Thu, 09 May 2019 12:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रबुद्ध वर्ग बैठक में शामिल सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम योगी वाराणसी में गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि गांधी परिवार ने अपने घर में रुकवा कर क्वात्रोची से बोफोर्स की दलाली करवाई थी।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल ने बताया था कि हमारी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी सही मायने में भारत की सांस्कृतिक राजधानी है। पूरे देश मे एक ही नारा है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए पीएम मोदी निरंतर लगे हुए हैं। देश विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए पीएम मोदी का समर्थन कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे बंगाल जाना पड़ा। पहले वहां की सरकार ने मेरा हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया। मैं झारखंड में हेलीकॉप्टर उतारकर 35 किलोमीटर गया और सड़क के चारों ओर 'फिर एक बार मोदी सरकार' का नारा लगाया। पीएम मोदी काशी में भाषण करते हैं तो इमरान खान को इस्लामाबाद में पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन


यूएन द्वारा मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक विजय है। पीएम मोदी के एक बार फिर पीएम बनने पर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जड़ से खत्म हो जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि बाबा भोले नाथ को मां गंगा से मिलन विश्वनाथ धाम में किया जा रहा है। नई काशी नए कलेवर में दिखेगी। इससे पहले कोई पीएम इतनी बार अपने संसदीय क्षेत्र नहीं गया, जितनी बार पीएम मोदी वाराणसी आए हैं। सपा ने ऐसे प्रत्याशी बनाने के प्रयास किया जिसकी साजिश से पता चलता है कि वे देश के दुश्मनों के साथ मिलकर पीएम को नुकसान पहुंचा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें