फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: PM के शपथ ग्रहण का हिस्सा बनेगी ये सहायक लोको पायलट, कैंट से प्रयागराज ले गई थी पहली वंदे भारत

Sat, 08 Jun 2024 11:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत पहली ट्रेन है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई थी। श्रीनी अपने कॅरिअर के शुरुआती दिनों में ही नई वंदे भारत ट्रेन को कैंट स्टेशन से प्रयागराज तक ले गईं थीं। यह उपलब्धि श्रीनी के खाते में उसी दिन दर्ज हो गई थी। हालांकि श्रीनी को यह आभास नहीं था कि इतने दिन बाद उन्हें इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
श्रीनी बोलीं- पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेना सौभाग्य की बात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की सहायक लोको पायलट श्रीनी श्रीवास्तव दिल्ली पहुंच गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ट्रेन का संचालन करने वाली श्रीनी श्रीवास्तव ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल संचालन किया था। इस आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ जून को अपने शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट जनों की श्रेणी में श्रीनी को भी जगह दी है।

विज्ञापन


गाजीपुर के सरैया छावनी लाइन की मूल निवासी श्रीनी श्रीवास्तव के अनुसार वह वर्तमान में छित्तूपुर सिगरा में रहतीं हैं। ऐसा पहली बार है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनूंगी। कभी ऐसा सोचा ही नहीं था कि मुझ जैसे सहायक लोको पायलट को इतने बड़े कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री के झंडी दिखाने पर कैंट से प्रयागराज तक ले गई थी पहली वंदे भारत
22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत पहली ट्रेन है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई थी। श्रीनी अपने कॅरिअर के शुरुआती दिनों में ही नई वंदे भारत ट्रेन को कैंट स्टेशन से प्रयागराज तक ले गईं थीं। यह उपलब्धि श्रीनी के खाते में उसी दिन दर्ज हो गई थी। हालांकि श्रीनी को यह आभास नहीं था कि इतने दिन बाद उन्हें इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें