फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बाइक से परिवार के साथ घूमने निकला शख्स, पुलिस को दिया अजीब तर्क, वापस भेजा

Thu, 09 Apr 2020 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है, लेकिन कहीं-कहीं लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। लोग घर में न रहकर बाहर घूमने निकल पड़ रहे हैं। साथ ही अजीबो-गरीब तर्क दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के पालन के लिए गुरुवार सुबह वाराणसी के दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि पांच लोग सवार मिले। चौकी इंचार्ज ने लॉकडाउन में घूमने का कारण पूछा तो बाइक चला रहे युवक ने कहा कि साहब घर में बैठे-बैठे बोर हो गया था। सोचा कि परिवार के साथ ससुराल घूम आऊं।

युवक की इस बात पर चौकी इंचार्ज ने गुस्से से उसकी ओर देखा। हालांकि बच्चों और महिला को देख कर उन्होंने खुद को संभालते हुए युवक को परिवार के साथ घर में ही रहने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही युवक को उसके घर वापस भेज दिया। दरोगा और सिपाहियों ने कहा कि दिन भर में सड़क पर ऐसे कई लोग मिल जाते हैं जो बाहर निकलने का कारण पूछने पर अजीबो-गरीब तर्क देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें