यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (यूपीआईटीएस-2026) के तहत मंगलवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल में उद्यमिता, व्यापार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में चार जिलों के 25018 लाभार्थियों को 3215.75 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत और वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बैंकों की उपलब्धता और वित्तीय संसाधनों तक आसान पहुंच स्थानीय उद्यमों को सशक्त करती है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन में योगदान देना है। उपायुक्त (एनआरएलएम) पवन कुमार सिंह भी मौजूद थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव, एलडीएम अविनाश अग्रवाल मौजूद थे। जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के क्षेत्र प्रमुखों ने भी इसमें सहयोग किया।