केस 1
दीपक कुमार ने बताया कि बीए और आईटीआई की पढ़ाई की है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। परीक्षा देने के बाद भी रिजल्ट नहीं आया तो पैसे कमाने के लिए गार्ड की नौकरी करने जा रहे हैं।
केस 2
अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने एलएलबी किया है। वन डे परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नौकरी नहीं मिली तो अब गार्ड की नौकरी करने जा रहे हैं। इससे अपना खर्च निकलेगा।
बोले अधिकारी
एसआईएस की ओर से युवाओं का चयन किया जा रहा है। एलएलबी, एमकॉम, बीकॉम, एमएससी, बीएड करने वाले युवा आवेदन कर रहे हैं। नियमानुसार सभी का चयन किया जा रहा है। - मुकेश कुमार, सहायक निदेशक सेवायोजन कार्यालय