फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक की मौत, भैंस भी मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में शुक्रवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर भैंस को बचाने में पशुपालक रामसागर राजभर (61) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में भैंस की भी जान चली गई। पुलिस ने पशुपालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सजोई गांव निवासी रामसागर शाम को वाराणसी-भदोही रेलवे ट्रैक किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। तभी ट्रेन की आवाज से भैंस अचानक ट्रैक पर पहुंच गई। रामसागर ने भैंस को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन आ गई और वह भैंस सहित उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही रामसागर और भैंस मर गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जंसा पुलिस और आराजीलाइन के पशु चिकित्सा अधिकारी को भी जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामसागर दो बेटों के पिता थे और खेती व पशुपालन से परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा है। जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें