चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रिंगरोड फेज-2 पर शंकरपुर अंडरपास के पास शुक्रवार शाम एक मोपेड सांड से टकरा गई। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चोलापुर के अजगरा गांव निवासी रोशन जायसवाल को राखी बांधने उसकी बहनें आशा और निक्की आई थीं। आशा की बेटी आयुषी भी उनके साथ थी। ये सभी संदहां चौराहे से बभनपुरा निवासी बीरु की मोपेड पर जा रहे थे। शंकरपुर अंडरपास के पास सामने से आ रहे सांड से मोपेड की भिड़ंत हो गई। लोगों ने घायलों को नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गंभीर चोट के कारण बीरु और निक्की को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद