फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ जिए..साथ मरे: काशी की जुड़वा बहनों ने मिर्जापुर हादसे में दम तोड़ा, सड़क पार कर रही थीं तभी...

Tue, 09 May 2023 11:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। मिर्जापुर

सार

आदमपुर थानाक्षेत्र के नया महादेव निवासी कमला साहनी (45) की बेटी की शादी अदलहाट थानाक्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव निवासी राजन साहनी के साथ हुई है। राजन साहनी के पिता भरत साहनी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। कमला साहनी अपनी जुड़वा बहन विमला साहनी (45) के साथ बीमार समधी भरत साहनी को देखने घर जा रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाने के छोटा मिर्जापुर के सामने किसी वाहन की चपेट में आने से वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नया महादेव निवासी जुड़वा बहनों की जान चली गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से दोनों के परिजन हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि 45 वर्ष पहले दोनों साथ पैदा हुई थीं। अब साथ मौत हुई है। इसे दुखद संयोग कहा जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: सड़क हादसे में रिटायर सैन्यकर्मी की मौत, लोगों ने बताया इस जगह पर क्यों होते हैं हादसे ?

आदमपुर थानाक्षेत्र के नया महादेव निवासी कमला साहनी (45) की बेटी की शादी अदलहाट थानाक्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव निवासी राजन साहनी के साथ हुई है। राजन साहनी के पिता भरत साहनी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। कमला साहनी अपनी जुड़वा बहन विमला साहनी (45) के साथ बीमार समधी भरत साहनी को देखने घर जा रही थीं। दोनों बहनें अदलहाट थानाक्षेत्र के छोटा मिर्जापुर स्थित पंचायत भवन के सामने ऑटो से उतरीं। इसके बाद सड़क पार कर रही थीं, इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन

मृत्यु - फोटो : istock
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो दोनों की पहचान वाराणसी के आदमपुर निवासी कमला साहनी और विमला साहनी के रूप में हुई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर राकेश राय ने दोनों बहनों के शव को चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि सड़क हादसे में जुड़वा बहनों की मौत हुई है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से वाहन की तलाश कर रही है।

वाराणसी में नया महादेव स्थित दोनों बहनों के घर पर परिजनों का हाल बेसुधों जैसा है। परिजन दोनों का शव लेने मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। साहनी परिवार का नाव संचालन का व्यवसाय है। नौकायन करवाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें