फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final: वाराणसी के इन घाटों पर होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, एलईडी स्क्रीन पर महा मुकाबला; जोश हाई

Sun, 19 Nov 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

IND Vs AUS Live Streaming: वाराणसी में विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा आम जनता के लिए इन घाटों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में इन जगहों पर होगी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर वाराणसी में जबरदस्त उत्साह है। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ भारतीय टीम के उत्साहवर्धन के लिए मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। तो कहीं लोग जल्दी-जल्दी अपना काम निपटा रहे हैं। शहर में भी कई जगह एलईडी टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था बनाई गई है।
यह भी पढ़ें- 'जीतेगा भाई जीतेगा हिंदुस्तान जीतेगा': टीम इंडिया की जीत के लिए खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती
वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा आम जनता के लिए राजघाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट पर स्मार्ट सिटी के एलईडी स्क्रीन पर मैच प्रसारित होगा। युवाओं के बीच मैच की ऐसी दीवानगी है कि विश्व कप के टैटू बनवा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें