वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लाइव दर्शन की सुविधा बंद हो गई है। पेड़ गिरने के कारण आई तकनीकी खामियों के कारण भक्तों को बाबा के घर बैठे दर्शन, पूजन और रुद्राभिषेक की सुविधा नहीं मिलने से श्रद्धालुओं में मायूसी है।
कोरोना संक्रमण काल में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया था। इसके चलते काफी संख्या में नियमित श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो गए थे। श्रद्धालुओं ने इसका तोड़ बाबा के लाइव दर्शन से निकाला। फिलहाल कुछ दिनों से श्री काशी विश्वनाथ का लाइव दर्शन भी बंद हो गया है। इसके पीछे मंदिर परिसर में कुछ दिन पहले गिरे हुए अक्षयवट वृक्ष को माना जा रहा है।