मार्कंडेय महादेव मंदिर में अब लाइव दर्शन की व्यवस्था शुरू हो गई है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह पहल की गई है। इस व्यवस्था पर साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए गए हैं। दो एलईडी टीवी मंदिर के मुख्यद्वार और गर्भगृह के मुख्यद्वार पर लगाए गए हैं। गोस्वामी समिति के प्रयासों से यह व्यवस्था संभव हुई है। समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरि ने लाइव टीवी की सुविधा सुनिश्चित कराई है। सावन मास से पहले ही लाइव दर्शन की सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं में खुशी है। इससे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले बुजुर्ग और महिला श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा। मंत्री संतोष कुमार गिरि पप्पू, सचिव अनिल गिरि और कोषाध्यक्ष दिलीप गिरि, गौरव गिरि, उमेश गिरि मिंटू ने इस व्यवस्था को कायम करने में मदद की है।