फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हवाई किराये की बकाया राशि 13 तक जमा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज मुकम्मल कर चुके हाजियों से फ्लाइट का बकाया 10 हजार किराया जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिन हाजियों ने अभी तक बकाया किराया जमा नहीं किया है, उन्हें 13 जुलाई तक जमा करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज के दौरान मध्य पूर्व देशों में आए संकट के कारण हवाई किराये में संशोधन किया था। इसके बाद हर हज यात्री को 15 मई तक 10 हजार रुपये की अंतर राशि जमा करने का निर्देश दिए दिए थे। कुछ हाजियों ने ये राशि जमा नहीं की है। उन्हें यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हज कमेटी ऑफ इंडिया के बैंक खाते में जमा करनी है। भुगतान के लिए निर्धारित पे-इन-स्लिप पर अपना बैंक रेफरेंस नंबर अंकित करना अनिवार्य है। बैंक रेफरेंस नंबर हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें