फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कूड़ा फेंकने वाले सावधान! कैमरा पकड़ेगा और लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर आयुक्त ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि आगामी 1 से 3 दिसंबर तक लगातार 75 घंटे का सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य है कि इन तीन दिनों के भीतर शहर को गार्बेज फ्री किया जाए। इसके लिए सभी उपाय किए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। इसके अलावा बेंच, गमला और स्टैंड आदि लगाएं जाएंगे। स्वच्छता के लिए बेहतर फोटो और स्लोगन को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले पांच प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस दौरान जुर्माने की कार्रवाई होगी। गंदगी करने वालों को पहले नोटिस देंगे। इसके बाद 500 से लेकर एक लाख तक का जुर्माना लगाएंगे। साथ ही मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंप्यूटर विभाग की ओर से घाटों और पार्कों से लाइव फेसबुक कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के 16 एलईडी पोल से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इनसेट -----
नगर आयुक्त ने आम जनता से की अपील
नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील की कि स्वच्छता के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ताकि, पर्यटकों के सामने बेहतर छवि जाए। गंदगी से जुड़ी कोई भी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर कर सकते हैं। बताया कि स्वच्छता के लिए स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। कूड़ा स्थलों को चिह्नित कर साफ कराने के साथ सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------
नगर आयुक्त से सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने की मांग
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने निगम के सफाई अभियान का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त का ध्यान सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराने पर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि 75 घंटे लगातार सफाई अभियान से 4600 सफाई कर्मचारी पिसेंगे। कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने के लिए अब तक टेंडर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें