फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: दुनिया के प्रभावशाली 1000 हिंदुओं की तैयार होगी सूची, सतयुग से होगी शुरुआत; जानें- क्या है खास

Fri, 25 Jul 2025 02:45 PM IST
प्रगति चंद आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दुनिया के प्रभावशाली 1000 हिंदुओं की सूची तैयार करने के लिए अखिल भारतीय संत समिति ने अध्ययन शुरू कराया है। इसकी शुरुआत सतयुग से होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन के वैभव को दुनिया को बताने के लिए हिंदू समाज के प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार की जा रही है। पहली सूची में सनातन धर्म के एक हजार प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाएगा। प्राचीन काल से वर्तमान तक के सभी प्रभावशाली सनातनी हिंदू इस सूची में होंगे। अखिल भारतीय संत समिति अक्तूबर 2025 में होने वाली संस्कृति संसद में इस सूची को सार्वजनिक करेगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति ने इसके लिए देश भर में शोध आरंभ कर दिया है। पहले चरण में 500 मृत और 500 जीवित हिंदुओं को शामिल किया गया है। संत समिति को हर साल इसे वैश्विक स्तर पर जारी किया जाएगा। इसमें देश ही नहीं विदेश में रहने वाले हिंदू समाज के प्रभावशाली लोगों को भी शामिल किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; यूपी सरकार की नई योजना: अब रूरल होम स्टे से पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया घर, अतिथियों की सेवा में होगा सुधार
विज्ञापन


सूची में हिंदू वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, लेखक के साथ ही समाज पर विशेष प्रभाव डालने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। इस सूची में महाभारत के रचयिता वेदव्यास, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि, पंतजलि, आर्यभट्ट, वराहमिहिर के साथ ही गोस्वामी तुलसीदास, संत कबीर और गंगा विज्ञानी प्रो. जीडी अग्रवाल का भी नाम शामिल है। सूची पर अंतिम मुहर सितंबर माह में लगेगी।

इसे भी पढ़ें; New Hindu Code: दहेज प्रथा, भव्य शादियों और धर्मांतरण पर अंकुश लगाएगी नई हिंदू आचार संहिता, पढ़ें- खास बातें

19वीं सदी के प्रभावशाली हिंदू
राजा राममोहन राय, स्वामी दयानंद सरस्वती, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, श्री अरबिंदो, महात्मा गांधी, विनोबा भावे, रबींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, प्रफुल्ल चंद्र रे, जगदीश चंद्र बोस, श्रीनिवास रामानुजन, सत्येंद्र नाथ बोस, मेघनाद साहा, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन

क्या बोले संत

हिंदू समाज के गौरवशाली इतिहास और सामर्थ्य को विश्व स्तर पर बताने के लिए यह सूची तैयार कराई जा रही है। हिंदू समाज का देश ही नहीं दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान है। इस सूची के जरिये हम अपने योगदान को पूरे विश्व को बताएंगे कि हमने दुनिया को क्या दिया है? -स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति


प्राचीन काल के प्रभावशाली हिंदू
महाभारत के रचयिता वेदव्यास, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि, योग सूत्र के प्रवर्तक पतंजलि, सांख्य दर्शन के प्रवर्तक कपिलमुनि, न्यास दर्शन के गौतम, एटामिक थ्योरी के दार्शनिक कन्नडा, मीमांसा के जैमिनी, आदि शंकराचार्य, तमिल दार्शनिक थिरुवल्लूअर, पाणिनी, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कर, चरक, सुश्रूत आदि का नाम शामिल किया गया है।

मध्यकाल के प्रभावशाली संत
रामानुजाचार्य, माधवाचार्य, बसवन्ना, चैतन्य महाप्रभु, मीरा वाई, गोस्वामी तुलसीदास, संत कबीर, नामदेव, संत एकनाथ, संत ज्ञानेश्वर शामिल हैं।

आजादी के बाद के प्रभावशाली हिंदू
सीवी रमन, होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई, हरगोविंद खुराना, सुब्रमण्यम चंद्रशेखर, सीएनआर राव, जयंत नलीकर, मंजुला भार्गव, सबीर भाटिया, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. कर्ण सिंह, आशीष नांदी, राजीव मल्होत्रा, देवदत्त पटनायक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें