फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जौनपुर में शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला कर 15 हजार लूटे

Sat, 07 Dec 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला

सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार में शुक्रवार की रात शराब की दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने 15 हज़ार लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गम्भीर रूप से घायल सेल्समैन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। 



टिकरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह 52 शांतिनगर के देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते मे तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। 

धारदार हथियार से हमला कर दुकान की बिक्री का 15 हज़ार रुपया लूट कर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल सेल्समैन को अस्पताल पहुंचाया। एसओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिली है। छानबीन कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें