फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'40 दिन से पति ने शराब नहीं पी, लाइन में नहीं लग सकते', इसलिए पत्नी दुकान से ले गई दारू

Tue, 05 May 2020 01:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महिला ने पति के लिए खरीदी दारू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सोमवार को शराब की दुकान खोलने की छूट मिली, तब से शराब की दुकानों की भीड़ दिखाई दे रही है। वाराणसी में भी लोगों ने शराब की जमकर खरीदारी की। लेकिन कई जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। साथ ही ऐसे कई किस्से सुनने को मिले, जो आपको अटपटे लगे।

विज्ञापन

अमूमन शराब पीकर घर आए पति से पत्नी झगड़ती है। कभी-कभी मामला थाना-चौकी तक पहुंच जाता है। लेकिन सोमवार को 40 दिन बाद खुली शराब की दुकानों पर लाइन से हटकर एक अधेड़ उम्र की महिला ने वाराणसी के सोनारपुर इलाके के अवधगरबी स्थित शराब की दुकान के सामने कतार(लाइन) से हटकर काउंटर से हाफ(अद्धा) बोतल खरीदी तो लाइन में लगे लोग दंग रह गए।


महिला भी लोगों के चेहरे का भाव पढ़ते हुए बोतल आंचल में छुपाते हुए बोली कि अपने पति के लिए ले जा रही हूं, क्योंकि वो ज्यादा देर तक कड़ी धूप में लाइन में नहीं लग सकते। उन्होंने मुझे भेजते हुए कहा कि महिलाओं को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि 40 दिनों से पति को शराब नहीं मिली है। उसके पति कतार में खड़े होकर शराब खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। वहां मौजूद भेलूपुर थाने के पुलिसकर्मी भी अधेड़ महिला की बात सुनकर मुस्कराए और पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल की बात कहते हुए चुटकी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें