फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी बोलेरो कार से बड़े पैमाने पर शराब बरामद

Fri, 08 Feb 2019 01:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Liquor recovered from Bolero car
विज्ञापन

वाराणसी में चंदौली पुलिस ने मुख्य बाजार के रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को रात लगभग दस बजे भाजपा का झंडा लगे और जिलाध्यक्ष लिखे बोलेरो से बड़े पैमाने पर शराब बरामद की है। 

विज्ञापन


इस दौरान बोलेरो को लोकेशन देते चल रहे ऑल्टो कार को बरामद करते हुए ऑल्टो से उतर कर भाग रहे दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब लादकर एक बोलरो जिस पर भाजपा का झंडा लगा है और जिलाध्यक्ष लिखा हुआ है और उसके आगे का लोकेशन दे रहे एक अल्टो कार बिहार जा रही है। 

सूचना पर पुलिस ने दो घंटे तक खोजबीन की तो सैयदराजा बाजार के रेलवे फाटक पर बोलरो व ऑल्टो कार दिखी। पुलिस पहुंची तो आल्टो कार सवार पांच लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो की जांच की गई तो बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


पुलिस शराब समेत बोलेरो, ऑल्टो कार और गिरफ्तार दो व्यक्तियों को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार बोलेरो का नंबर लखनऊ का है जबकि कार बिहार की है। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि बरामद शराब और वाहन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें