फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने मनाया दिवाली मिलन

विज्ञापन
लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल क्लब के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
वाराणसी। लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी ने बुधवार शाम सारनाथ रोड स्थित आम बाग में दिवाली मिलन समारोह ओजस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य अपने परिजनों के साथ शामिल हुए। समारोह में बच्चों और क्लब सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आकर्षक उपहार जीते। अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव राजुल कपूर, कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, अनीता गुप्ता और उमा अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा, चंद्रकांत सोनी, सपना कपूर और सुधा नरूला ने समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें