पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को अमरा विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी पर कुशल और अकुशल लाइनमैनों को प्रशिक्षण दिया गया। अधिशाषी अभियंता बरईपुर इंजीनियर अभिषेक कुमार और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार यादव ने लाइनमैनों को काम के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में औजार और सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और दस्तानों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। लाइनमैनों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने के साथ फील्ड में सावधानियां बरतने के तरीके बताए गए।