फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कतार, पंडालों में जदगंबा की जय-जयकार

Tue, 11 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित कलश के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेे।
विज्ञापन
गुफा में वैष्णो देवी, पटसन- सोला, सूत और लकड़ी के चम्मच से बनी दुर्गा प्रतिमाओं से लेकर राज महलों, मंदिरों के आकार वाले पंडालों की छटा निहारने के लिए सोमवार की शाम घर-घर से बच्चे, महिलाएं निकले। सड़कों पर सांझ ढलते ही रविवार के मुकाबले दो गुना अधिक भीड़ निकली। न तो सड़कों पर पैदल चलना आसान था न न तो पंडालों में तिल रखने की जगह। बच्चे मम्मी-पापा के कंधों पर सवार होकर उसी भीड़ में झांकियों को देख मुग्ध होते नजर आए। शारदीय नवरात्र महोत्सव की आखिरी निशा का ऐसा ही नजारा था।
विज्ञापन



सांझ ढलते ही शहर में नवरात्रोत्सव का रंग चटख हो गया। भीड़ को देखते हुए लहुराबीर से चेतगंज जाने वाली सड़क पर दो पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इधर, गिरजाघर से नई सड़क जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पैदल रेला उमड़ा तो गीता मंदिर गेट से नई सड़क चौराहे तक तांता लग गया। उसी में गलियों से निकल कर आने वाले बाइक सवार फंसते जा रहे थे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पंडाल ने भीड़ बटोरने से कारे रिकार्ड तोड़ दिए। यहां शाम सात बजे के बाद भीड़ को संभालना मुश्किल आने लगा। पूजा समिति के करीब दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस के जवान जूझते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों की अलग-अलग लंबी कतारें लगी रही।


इसी तरह हथुआ मार्केट के पंडाल में धक्कामुक्की करते हुए लोग बढ़ते रहे। कमल पुष्प पर जगदंबा के प्रगट होने वाले एक मिनट के इलेक्ट्रिकल शो के दौरान करीब 20 मिनट से अधिक समय तक बाहर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा था। इससे कई बार धक्कामुक्की की नौबत देखी गई। इसी तरह जगतगंज के विजेता स्पोर्टिंग क्लब में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित इलेक्ट्रिकल शो देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस शो के चलते जगतगंज जाने वाली सड़क पर पैदल चलने की भी जगह नहीं मिल रही थी। लोगों को शो के लिए सड़कों पर इंतजार करना पड़ रहा था। बाबा मछोदरानाथ के पंडाल में रजत प्रतिमा के दर्शन के लिए राजघाट से लेकर लंका तक के श्रद्धालुओं की रेला उमड़ा। बाबा रीठीबीर के पंडाल में रूई से बनी अजंता की गुफाओं के बीच सूत और लकड़ी के चम्मच की प्रतिमा की अनोखी छटा निहार कर भक्त निहाल हो रहे थे।
विज्ञापन



जैतपुरा में मां बागेश्वरी देवी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भूल-भुलैया के बीच से होकर भक्त सोला-पटसन की देवी प्रतिमा को निहारने के लिए धक्कामुक्की करते रहे। भेलूपुर के जिम स्पोर्टिंग क्लब, जंगमबाड़ी के ईगल क्लब, सोनारपुरा के वीडीएस, पांडेयपुर के लायंस सोसायटी, बाग बरियार सिंह के मेक इन इंडिया पर आधारित पंडाल के अलावा सरस्वती क्लब के पंडाल में सर्जिकल स्ट्राइक, पेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ की थीम आकर्षण का केंद्र बनी रही। ठठेरी बाजार के गेट पर हिरण्याकश्यप का पेट फाड़ते नृसिंह भगवान की झांकी भी लोगों का ध्यान खींचती रही। शिवपुर में ब्रदीनाथ धाम और कतुआपुरा में गंगा निर्मलीकरण की झांकी देखने के लिए रात भर भक्तों की भीड़ सड़कों पर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें