फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोविन पोर्टल की तरह यू-विन पोर्टल से मिलेगा टीकाकरण का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के बाद अब तुरंत सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए कोविन पोर्टल की तर्ज पर यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसमें टीका लगवाने वालों को टीकाकरण केंद्रों और ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को इस बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

ककरमत्ता स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह ने कहा कि यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद नवजात शिशुओं, बच्चों व गर्भवती को देश भर में कहीं भी टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान केन्द्रीय व राज्य स्तर से प्रशिक्षण लेकर आये प्रशिक्षक यूएनडीपी के डॉ. पंकज सोमानी और डॉ. नीतेश कनेरिया ने पोर्टल के प्रयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह, डॉ.यतीश भुवन पाठक, डीएचईआईओ हरिवंश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पोर्टल पर ऐसे होगा काम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एके मौर्य ने बताया कि यू-विन पोर्टल या ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर लाभार्थी स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर इसका लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल को कोविन से भी जोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई मोबाइल नंबर को यूविन एप पर रजिस्टर करेगा तो उसका नाम, पता, आधार नंबर आदि विवरण आ जाएगा। बच्चे की जन्मतिथि डालते ही लगने वाले टीके की पूरी सूची तारीख के साथ दिखने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें