फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट, कैमरा और रील: अब शादी का एल्बम नहीं, बनता है सोशल मीडिया का ट्रेंड; 30 हजार से 5 लाख है रेट

Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Social Media Themes Marriage: समय के साथ विवाह के डेकोरेशन और इसकी तैयारियों का अंदाज बदल गया है। अब सोशल मीडिया थीम पर आधारित स्टेज की डिमांड भी बढ़ गई है। इस पल को और यादगार बनाने की हर कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
थीम वेडिंग का बढ़ा ट्रेंड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: इस बार लग्न के सीजन में लोग सोशल मीडिया थीम पर आधारित स्टेज और मंडप की मांग कर रहे हैं। लॉन संचालकों के मुताबिक, करीब 1000 से अधिक लोगों ने थीम पर आधारित स्टेज और मंडप की बुकिंग कराई है। ग्राहकों की मांग है कि उनकी शादी में इस तरह के स्टेज और मंडप बनें, जो एक यादगार बन जाएं। 

विज्ञापन


साथ ही सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन जाए। डेकोरेटर से लेकर फोटोग्राफर इसके लिए अलग-अलग पैकेज दे रहे हैं। लॉन संचालक अनूप कुमार सिंह बताते हैं कि इस बार थीम वेडिंग का ट्रेंड लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब अपनी शादी को यादगार और अलग अंदाज में मनाने के लिए हर रस्म को एक नई थीम के साथ सजाना पसंद कर रहे हैं।

यही वजह है कि अब शादी के आयोजनों में वेडिंग प्लानर, टेंट डेकोरेटर, वीडियोग्राफर, डीजे और लाइटिंग विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। डेकोरेटर दीपांकर ने बताया कि सोशल मीडिया थीम पर आधारित स्टेज और मंडप के लिए 30 हजार से 5 लाख रूपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं। इस बार अभी तक 100 से अधिक लोगों ने इस तरह के स्टेज के लिए बुकिंग कराई है।

विज्ञापन

हर समारोह का होता है अलग रंग, अलग डेकोरेशन
जिले के होटलों, बैंक्वेट हॉल, लॉन, धर्मशाला आदि में लोग अब शादी के हर फंक्शन मेहंदी, हल्दी, संगीत और बारात के लिए अलग-अलग थीम तय कर रहे हैं। जैसे मेहंदी की रस्म के लिए हरे और पीले रंग की लाइटिंग, पौधों और प्राकृतिक हरियाली से सजी जगहें पसंद की जा रही हैं। वहीं हल्दी समारोह के लिए पीले रंग के फूलों और टेंट से सजी सजावट ट्रेंड में है। यहां तक कि मेहमान भी उसी रंग के कपड़े पहनकर शामिल होते हैं ताकि समारोह का माहौल एकसार लगे।

राजस्थानी, बॉलीवुड, रॉयल पैलेस की डिमांड अधिक
टेंट हाउस संचालक राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अब हर परिवार अपनी थीम खुद चुनता है। राजस्थानी, बॉलीवुड, रॉयल पैलेस और ईको-फ्रेंडली थीम की सबसे ज्यादा मांग है। प्रत्येक रस्म को निभाने के लिए अलग-अलग सजावट, फूलों की डिजाइन और लाइटिंग के साथ एक विशेष माहौल तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

फोटोग्राफरों की भी चांदी
सोशल मीडिया थीम पर आधारित शादियों में फोटोग्राफरों की भी चांदी है। प्री-वेडिंग शूट से लेकर स्टेज पर कपल के रील बनाने से लेकर फोटोग्राफरों ने अलग-अलग पैकेज निर्धारित किए हैं। फोटोग्राफर सनी सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के लिए 30 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक के वीडियो बनाने के लिए 5 हजार से 50 हजार रूपये चार्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें