फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली मिलन समारोह में हुआ दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बनारस के जंगमबाड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर में रंगोली और दीपोत्सव (दीपदान) के साथ आरंभ हुआ। छायाकारों ने रंगोली और दीपोत्सव की तस्वीरें अपने कैमरे से उतारी और आरती के साथ कार्यक्रम का पहला चरण पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत जंगमबाड़ी स्थित होटल में हुई। यहां डॉ. इंद्रनील बसु, केके वाजपेयी, पुरुषोत्तम तोदी और कमल किशोर तोदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्ष त्विशाम्पति हुदाति (दादा) ने संस्था के बारे में जानकारी दी। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीप पर्व (दीपावली) की बधाई दी और गायन में रुचि रखने वाले सदस्यों ने कराओके की धुन पर सुमधुर गीत गाए। संचालन सचिव विनय रावल और धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक डीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें