फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में देर रात तेज बारिश से तापमान 33 डिग्री पर आया, छह दिनों तक वर्षा की संभावना; यलो अलर्ट

Sat, 11 Jul 2026 01:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को हल्की फुहारों के बाद देर रात तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच से छह दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
वाराणसी में छह दिनों तक वर्षा की संभावना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Alert: काशी में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। सुबह हल्की फुहारों से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तेज वर्षा में बदल गया, जिससे पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया। बीते पांच दिनों से मानसून के प्रभाव के कारण तापमान सामान्य से कम बना हुआ है और लोगों को उमस व गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच से छह दिनों तक वर्षा की संभावना जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे दिन बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली का दौर चलता रहा। बीच-बीच में हल्की बारिश होने से वातावरण में ठंडक बनी रही। देर रात तेज बारिश होने से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, वहीं गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया। हवा में नमी 95 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई, जो लगातार बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियों का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार के लिए वाराणसी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसके प्रभाव से अगले पांच से छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घरों से निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें