फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अनियमितता में चार उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बुधवार को सगड़ी क्षेत्र में खाद व बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि निरींक्षण में चार खाद व बीज के दुकानदारों का लाइसेंस की जांच की गई। स्टॉक व बिक्री रजिस्टर, स्टॉक व रेट बोर्ड अपूर्ण रखने, पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन में स्टॉक उपलब्ध होने के बाद भी गोदाम पर उर्वरक कम मिलने और किसानों को जबरदस्ती जिंक, सल्फर, सूक्ष्म पोषक तत्त्व देने पर उत्तम बीज एवं खाद भंडार चांद पट्टी, किसान उर्वरक सेंटर रौनापार, डीसीएफ कृषक सेवा केंद्र रानेपुर बेलहिया और मौर्या बीज भंडार रौनापार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री न करें। दुकानदार अपनी -अपनी पॉइंट ऑफ सेल मशीन को चेक कर लें, यदि उसमें किसी भी प्रकार का उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है तो उसको नियमानुसार खारिज कर दें, नहीं तो संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें