फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क किनारे मिली एलआईसी सिक्योरिटी गार्ड की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के खानापुर-बलीपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह एलआईसी के सिक्योरिटी गार्ड की शव मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी सुशील मिश्रा (47) ज्ञानपुर एलआईसी कंपनी मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम वे र से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो आसपास पूछा गया। परिवार के लोग रात भर उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। सुबह उनकी मार्ग घर से कुछ दूर खानापुर बलीपुर मार्ग पर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें