फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किराए के कमरे में मिली मजदूर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर गांव में किराये के मकान में युवक का शव बरामद किया। वह कपूरपट्टी गांव निवासी रमेश गौतम कंसापुर के एक मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था। कोतवाली पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से शराब के पैकेट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कपूरपट्टी निवासी रमेश गौतम बीते चार महीने से कंसापुर गांव में किराये के मकान में रहता था। वह मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। बुधवार की सुबह उसका शव मकान के एक कमरे में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम की मदद से मौके पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चला सकेगा। शव के पास शराब के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। उसकी की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें