फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रम संहिता व इंश्योरेंस संशोधन बिल के खिलाफ एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ऑल इंडिया एलआईसी एम्प्लॉइज फेडरेशन के आह्वान पर वाराणसी डिवीजन की एलआईसी वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को भेलूपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रम संहिता कानून और प्रस्तावित इंश्योरेंस संशोधन बिल 2025 के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियां लागू करने और बीमा क्षेत्र को कॉरपोरेट के हवाले करने का आरोप लगाया। यूनियन के महामंत्री राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार कानूनों को लागू करने में जल्दबाजी कर रही है। उन्होंने बताया कि लेबर कोड्स को नोटिफाई करने के बाद अब सरकार इंश्योरेंस कानून संशोधन बिल 2025 लाने की तैयारी में है। राजेन्द्र मौर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह संशोधन वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार श्रम संहिता कानून और 100 प्रतिशत एफडीआई की योजना को वापस नहीं ले लेती। इस दौरान पूर्णिमा श्रीवास्तव, एसडी पारनोल, अशोक कुमार, राजर्षि पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें