फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिटायर्ड सीएमओ की पेंशन और फंड रोकने के लिए भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्टाफ नर्स नियुक्ति के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच तेज हो गई है। अब तक हुई जांच में पूर्व के दो सीएमओ, दो बाबू सहित 12 सीएचसी प्रभारी व लिपिक के नाम सामने आ रहे हैं। दर्ज मुकदमे में सभी का नाम जुड़ेगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में फर्जी स्टाफ नर्स की नियुक्ति मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ल कर रहे हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने वाले पूर्व सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी की पेंशन व फंड रोकने के लिए पत्र शासन को भेजा है। पत्र में कहा है कि फर्जी स्टाफ नर्स को विभाग द्वारा करीब 90 लाख से ऊपर वेतन जारी हुआ है। उक्त धनराशि की रिकवरी व जांच में सहयोग के लिए फंड व पेंशन रोकना जरूरी है।
अन्यथा बाद में जांच में सहयोग नहीं मिलेगा। वहीं अन्य लोगों के अभी कार्यरत होने के कारण समस्या नहीं है। विवेचना में दो पूर्व सीएमओ डॉ. जयंत कुमार व डॉ. विजयपति द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी, दो लिपिक प्रथम दृष्टया जांच के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें नोटिस जारी कर 14 बिंदु पर जानकारी व उसके संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है। अभिलेख मिलने पर अभी और लोग जांच के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें