नगर निगम की ओर से पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर कहा गया है कि सड़क निर्माण के दौरान बंद मैनहोल के ढक्कन को खोलें, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है। पिछले दिनों सड़क निर्माण के दौरान कई प्रमुख जगहों पर मैनहोल के ढक्कन बंद हो गए हैं। इससे जलनिकासी में दिक्कत आ रही है।