फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम से प्रभावित होकर कर रहे चार धाम की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगल की कामना लिए वड़ोदरा (गुजरात) के गोपाल शंकर अपने दोस्त जितेंद्र शंकर लाल खैर डुंगरपुर (राजस्थान) के साथ 100 दिनों की पदयात्रा करते हुए झारखंड के देवघर से 21वें दिन रविवार को चौबेपुर पहुंचे। वह काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा से 2029 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की कामना की। वह सोमवार को मार्कंडेय महादेव में दर्शन करेंगे। 58 वर्ष के गोपाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर मैंने 2014 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर व सोमनाथ की पदयात्रा की थी। यह यात्रा पशुपतिनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री में जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें