फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बनेंगे लर्निंग लाइसेंस, एक दिन में स्वीकार होंगे 300 आवेदन आनलाइन स्लॉट लेने के बाद आवेदकों को पास करनी होंगी परीक्षा

Sun, 05 Jul 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लॉकडाउन के कारण ड्राइविंग लाइसेंस न बनवा पाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार यानि छह जुलाई से वाराणसी के हरहुआ स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय और चौकाघाट स्थित कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए तीन चरणों में करीब 300 आवेदन स्वीकार होंगे। इससे पहले लर्निंग से परमानेंट लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन


छह जुलाई से संभागीय परिवहन कार्यालय और विस्तार पटल कार्यालय सांस्कृतिक संकुल में तीन टाइम स्लाट की बुकिंग होगी। इसमें परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदकों को टाइम स्लॉट लेना होगा। दिए गए समय पर कार्यालय में जाकर टेस्ट देना होगा। सुबह 10 से 12, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे और अपराह्न तीन से पांच बजे तक यह टेस्ट लिया जाएगा।

यहां बता दें कि  इससे पहले एक फरवरी से 30 जून तक वैध लर्निग लाइसेंस धारकों का लाइसेंस परमानेंट करने की प्रक्रिया हुई। इसमें करीब 4000 लोगों ने आवेदन कर टाइम स्लॉट लिया था, उनके लाइसेंस पर निर्णय लिया गया। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि छह जुलाई से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इसके लिए ऑनलाइन टाइम स्लाट लेने वालों को टेस्ट देना होगा।

आरटीओ एप से कर सकते हैं अभ्यास

आवेदक अपने मोबाइल मेें आरटीओ एग्जाम एप डाउनलोड कर टेस्ट में पूछे जाने वाले सवालों का अभ्यास कर सकते हैं। एप में प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट का समय मिलता है, जबकि कार्यालय में यह समय 30 सेकेंड का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें