फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की बेटी मनु की स्मृति में जले सैकड़ों दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी की बेटी मनु और वीरांगना झांसी की रानी की जयंती पर काशीवासियों ने नमन किया। वीरांगना को नमन करते हुए उनकी याद में दीपदान किया। भदैनी स्थित जन्मस्थली दीपों की रौशनी से जगमग हो उठी।
विज्ञापन

बुधवार को जागृति फाउंडेशन की ओर से झांसी की रानी की जन्मस्थली पर 185वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महारानी की स्मृति में जले असंख्य दीप से वीरांगना की जन्म स्थली दीपों की रोशनी से जगमग हो उठी। इंजीनियर अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की वजह से हमारा देश आजादी की सांस ले रहा है। डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी... लेकिन वह काशी की बेटी थी और हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी बेटी को उसकी वीरता के लिए याद करें। इस दौरान रामयश मिश्र, नागेश शांडिल, लखन स्वरूप ब्रह्मचारी, वरुणेश चंद्र दीक्षित, राजीव पांडेय, संगीता द्विवेदी, पूजा, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, संजय प्रियदर्शी, त्रिभुवन नाथ मिश्र, आकाश श्रीवास्तव, प्रियांशु जोशी, पुष्कर मिश्रा, कृष्णमोहन पांडेय, ब्रजेश्वर त्रिपाठी, हरीनाथ गौड़, दिलीप कुमार पांडेय और विनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें