फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम मोदी के अपमान पर भड़के अधिवक्ता, कचहरी में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ अधिवक्ताओं पर प्रधानमंत्री की छवि और गरिमा को अपमानित करने का आरोप लगाया। विवेक शंकर तिवारी उर्फ माइकल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। मेरा पीएम, मेरा सम्मान और मेरा पीएम, मेरा अभिमान जैसे नारे लगाए गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ काशी के सांसद भी हैं। उनके खिलाफ बिना तथ्यों के आरोप लगाना या आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। अगर नरेंद्र मोदी के खिलाफ फर्जी बातें या अनावश्यक टिप्पणियां की गईं तो अधिवक्ता एकजुट होकर विरोध करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें