अधिवक्ता अनिल कुमार ने पुलिस से कहा कि महिला का आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है। वह ऐसे ही मुकदमे पहले भी अन्य लोगों पर दर्ज करा चुकी हैं। उन सभी मामलों को वह ही देख रहे हैं। महिला उन्हें अपने घर बुलाकर बाथरूम में बंद कर पुलिस को बुलाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। महिला उनकी शादी में व्यवधान पैदा करना चाहती हैं। वह पहले भी ऐसा प्रयास कर चुकी हैं। जब महिला को कुछ नहीं सूझा तो उन पर झूठा आरोप लगाकर चितईपुर थाने में तहरीर दी। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी ओर से महिला के खिलाफ बंधक बनाने, लूट और रंगदारी मांगने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत तहरीर देकर पुलिस से महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।