राष्ट्रीय स्तर पर आंध्रप्रदेश के स्कूल ऑफ लॉ में 15 से 17 अप्रैल तक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीएचयू विधि संकाय की टीम ने जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया। आंध्र-प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस मुर्थी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के निदेशक डॉ. केडी सिंह, आंध्रप्रदेश विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. एसवी कोटा रेड्डी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मदद से हुई प्रतियोगिता में कई विश्वविद्यालयों से 78 टीमों ने प्रतिभाग किया। 26 टीमों का मेमोरियल सलेक्शन राउंड के आधार पर चयन हुआ। बीएचयू की टीम में बीए एलएलबी ऑनर्स चतुर्थ वर्ष के छात्र देवांश शर्मा, तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या त्रिपाठी, पलक नैन ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। साथ ही अपने शानदार से बीएचयू को दूसरा स्थान दिलाया। टीम को विधि संकाय प्रमुख प्रो. अजय कुमार और को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने बधाई दी।