बीएचयू में सोमवार को यूजीसी केयर सूचीबद्ध और पीयर रिव्यूड अंतरराष्ट्रीय षाण्मासिकी (अर्द्धवार्षिक) शोध पत्रिका आम्नायिकी की समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पत्रिका के 29वें अंक (जनवरी-जून 2026) के लिए प्राप्त लेखों का मूल्यांकन किया गया और 28वें अंक (जुलाई-दिसंबर 2025) का लोकार्पण भी हुआ। बैठक में प्रधान संपादक हरीश्वर दीक्षित और संपादक सह सचिव पुष्पा दीक्षित मौजूद रहे। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि, दिल्ली विवि, संपूर्णानंद संस्कृत विवि, पूर्वांचल विवि और राममनोहर लोहिया अवध विवि के विशेषज्ञ और समीक्षक ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े। इस समिति ने आगामी अंक के लिए प्राप्त शोध लेखों की गहन समीक्षा की।