फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: असम के राज्यपाल ने ज्योतिष वैज्ञानिकी का किया विमोचन

विज्ञापन
जीवनका मंगल स्मारिका का शिवपुर में विमोचन करते विशिष्ट जन।
विज्ञापन
असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने सोमवार को बरेका गेस्ट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रो. नागेंद्र पांडेय ने असम में मां कामाख्या शक्तिपीठ में तंत्र विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव उन्हें प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने प्रस्ताव को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इसके महत्व को स्वीकार करते हुए इसकी स्थापना के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन प्रदान किया। प्रो. नागेंद्र की संस्था ज्योतिष विज्ञान समिति की ओर से प्रकाशित शोध पत्रिका ज्योतिष वैज्ञानिकी का विमोचन राज्यपाल ने किया। उन्होंने कहा कि इसे ज्योतिष एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर ज्योतिष पांडेय, डॉ. एसएस पांडेय, आचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें