फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रवेश पत्र में गड़बड़ियों के संशोधन की अंतिम तिथि समाप्त, 124 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र में नाम, विषय और जेंडर की गड़बड़ियों को ठीक कराने के लिए संशोधन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। बोर्ड ने छात्रों को 12 फरवरी तक का समय दिया था। इस दौरान 124 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश पत्र में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


जिले के 124 विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, विषय, जेंडर में गड़बड़ियां थीं। इन गड़बड़ियों के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हो सकती थी। इसलिए बोर्ड ने विद्यार्थियों को अपनी गड़बड़ियों को ठीक कराने का मौका दिया था। 12 फरवरी तक विद्यालयों को विद्यार्थियों की ओर से प्राप्त आवेदन को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजना था। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 15 फरवरी को 71 आवेदन विषय में गड़बड़ी वाले, 29 जेंडर में बदलाव के और 24 आवेदन ऐसे थे जिनका विषय ही बदल दिया गया था। सभी प्राप्त आवेदन को बोर्ड को संशोधन के भेज दिया गया। जिन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में गड़बड़ियां थीं, उनके संशोधित प्रवेश पत्र जल्द ही उनके स्कूल में भेज दिए जाएंगे। विद्यार्थी अपने स्कूल से अपने संशोधित प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में 300 से अधिक आवेदन सीधे 15 जिलों के विद्यालयों की ओर से आए हैं। जिनके संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रवेश पत्र में संशोधन के लिए विद्यालयों की ओर से जितने भी आवेदन आए थे, सभी को सत्यापित करके बोर्ड को भेज दिया गया है। जल्द ही संशोधित प्रवेश पत्र विद्यालयों को भेजा जाएगा। - अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें