फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरख धंधा: बड़े पैमाने पर भंडारण, पटाखा बनाने का लाइसेंस महज एक का; कारोबार 50 से ज्यादा जगहों पर

Sat, 17 Oct 2026 07:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पटाखों के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। शहर में 50 से अधिक जगहों पर पटाखे बनाने और भंडारण की गतिविधियां चलने की जानकारी है, जबकि पटाखा निर्माण का लाइसेंस महज एक कारोबारी के पास है। हालिया विस्फोट के बाद लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और अवैध भंडारण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया तलाश अभियान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने घनी आबादी वाले इलाकों में चल रहे अवैध पटाखा भंडारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद ऐसे इलाकों में पुलिस का अभियान नहीं चला है। जगह-जगह चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। खासकर पितरकुंडा, दालमंडी, बेनियाबाग, मदनपुरा, पांडेयपुर और लहरतारा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री की जाती है। 

विज्ञापन


जिले में पटाखे बनाने का महज एक, बेचने के पांच और भंडारण के चार लाइसेंस हैं। इसके बावजूद अवैध तरीके से और त्योहारों के मद्देनजर मोटी कमाई के लालच में पुलिस की नजरों से बचकर चोरी-छिपे बिक्री जारी है।चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम अब ज्यादातर शहर से बाहरी इलाकों में शिफ्ट हो गया है। 

Trending Videos

खासकर सिंधौरा, बड़ागांव, पिंडरा और एनएच व रिंग रोड से सटे इलाकों में यह कारोबार चल रहा है। पूर्व में पुलिस की छापेमारी में इन इलाकों में बड़े पैमाने पर पटाखों का भंडारण पकड़ा जा चुका है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी राजू खान दालमंडी से बारूद लाकर पैगंबरपुर स्थित अपने मकान में बड़े पैमाने पर पटाखे तैयार करता था। 

उसने लोगों के बीच खुद को कपड़ा कारोबारी बताया था और दालमंडी में कारोबार करने की बात कही थी, लेकिन वह पटाखे बनाता था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पैगंबरपुर की घटना के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राजू खान बारूद और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की खरीद-बिक्री कहां से करता था। कच्चा माल कहां से खरीदा गया, उसे किस माध्यम से मकान तक पहुंचाया गया।

गोला दीननाथ में पटाखा गोदाम में पुलिस का छापा। - फोटो : संवाद
गोला दीनानाथ में मिला अवैध विस्फोटक गोदाम, मालिक गिरफ्तार
वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध पटाखा के गोदाम पर शुक्रवार की रात छापा मारा। कैंट थाना क्षेत्र के कुंज विहार कालोनी के एक मकान से भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला दीनानाथ स्थित गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक तैयार करने के रॉ मैटेरियल बरामद किया गया। गोदाम मालिक राजेश गुप्ता को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में कैंट पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कालोनी में रात साढ़े 9 बजे छापा मारा। राहुल गुप्ता के मकान में बिक्री को रखे गए पटाखा मिले। कैंट पुलिस ने पटाखा को जब्त की जांच शुरु की। राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि इस पटाखों में विस्फोटक जैसा कुछ भी नहीं है। बच्चों की आतिशबाजी वाले पटाखे रखे गए हैं। बिल और अन्य भंडारण लाइसेंस आदि की जांच पुलिस की ओर से जारी है।

तलाश अभियान तेज

उधर, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने गोला दीनानाथ के एक गोदाम में छापा मारा। भारी मात्रा में विस्फोटक तैयार करने वाले रॉ मैटेरियल्स देख पुलिस कर्मी दंग रह गए। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोटक के रॉ मैटेरियल्स को जब्त करते हुए गोदाम में ताला बंद किया गया। सिगरा निवासी गोदाम मालिक राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। सारनाथ में अवैध पटाखा बनाते समय मकान ढहने की घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने काशी, गोमती और वरुणा जोन में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

पीड़ित पड़ोसियों से की मुलाकात, सहायता दिलाने का आश्वासन
सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट से आसपास के मकान ढहने से लोग परेशान हुए। श्री विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने पीड़ित पड़ोसियों से मुलाकात की। शासन और जिला प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। बृहस्पतिवार को राजू खान के मकान में विस्फोट हो गया। मकान से छहने से राजू क पत्नी और बच्चे झुलस गए। वहीं, आरोपी राजू खा को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें