फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की धरती से फूंका जय किसान अभियान का बिगुल

Fri, 05 Jun 2015 01:51 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को काशी की धरती से जय किसान अभियान का बिगुल फूंका। कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में हुए स्वराज संवाद में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि 14 जून को इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

 पुन: स्वराज के संकल्प के साथ शुरू होने वाला यह अभियान देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए नौ अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेगा। वहां भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों की मांगें संसद के समक्ष रखी जाएंगी। स्वराज संवाद के दौरान योगेंद्र ने काशी के विकास का हाल जानने के बहाने मोदी सरकार को भी घेरा।
स्वराज अभियान के तहत आयोजित संवाद में बड़ी संख्या में आप के पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। योगेंद्र यादव ने काशीवासियों से पूछा कि क्या अच्छे दिन आ गए ?। फिर कहा, मोदी मॉडल का नमूना काशी है इसलिए यह सवाल पूछा। एक साल में विकास की कम से कम झलक तो दिख ही जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

कहा कि साल भर तक एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्य आयुक्तों की नियुक्ति को रोक कर केंद्र सरकार कहती है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर उन्हें डराने का आरोप भी मोदी सरकार पर लगाया। आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी व्यक्ति पूजा वाली पार्टी है, जो कभी मोदी के विरुद्ध नहीं खड़ी हो सकती।
प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने कहा कि आज औद्योगीकरण के नाम पर देश की कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि कब कुआं खुदेगा और कब पानी आएगा, भाजपा इसी असमंजस में फंसी है। कहा कि फिलहाल स्वराज की भूख को जगाना है।
 मार्क्सवाद, लोहियावाद, राष्ट्रवाद को एक मंच पर लाकर भारतवाद बनाना है। सभा में मुख्य रूप से जागृति राही, अमरनाथ, रामाज्ञा, राघवेंद्र राव, मकबूल आलम ने भी अपनी बात रखी। संचालन सुनील यादव और धन्यवाद प्रोफेसर सोमनाथ त्रिपाठी ने किया। इसमें रामजनम, अनुपम, राम धीरज, एमपी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक चंद्रा, अमरनाथ यादव, दिवेश, राम खेलावन, अशोक, विवेक, विजय मिश्रा, देवराज, श्वेतांक, प्रवीण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें