फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में अचानक धंसने लगी जमीन, ग्रामीणों में फैली दहशत 

Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 4
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
यूपी में मिर्जापुर के एक गांव में अचानक जमीन धंसने लगी। जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। जिले के पहाड़ी विकास खंड के चेंदुली गांव की पाल बस्ती के निवासी विक्रमा पाल के घर के ठीक सामने पक्का कुआं था।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
mirzapur - फोटो : amar ujala
शनिवार रात कुआं अचानक धंस गया। कुआं धंसने के साथ ही आसपास की जमीन भी धंसने लगी। घटना के समय कुआं के आसपास गाय व भैंस बंधी हुई थीं। पशुओं का शोर सुनकर विक्रमा पाल की नींद खुल गई। उसने मवेशियों को हटा कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर बांध दिया। देखते ही देखते कुआं और उसके आसपास की 30 फीट क्षेत्रफल की जमीन धंस गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
mirzapur - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि अगर मवेशियों को हटाने में पांच मिनट भी विलंब हुआ होता तो मवेशी जमीन के साथ धंस जाते। कुआं पक्का था। उसमें 10 हार्स पावर की मशीन भी लगाई गई थी। कुआं धंसने से आसपास तीस फीट के क्षेत्रफल में गड्ढा बन गया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
mirzapur - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते ऐसा हुआ है। ग्राम प्रधान मलोधर ने घटना से तहसील प्रशासन को अवगत कराया। जमीन धंसने के बाद आसपास के मकानों पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें