फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जोनवार वेंडिंग जोन के लिए तलाशी जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भीतर रेहड़ी-पटरी वालों के लिए नए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी जोन में जमीन तलाशी जा रही है। इसकी जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल भेलूपुर जोन में सामने घाट से जजेज आवास के बीच, वरुणापार जोन में वीडीए संगीत पथ के पास, दशाश्वमेध जोन में भारत सेवाश्रम संघ से सुलभ शौचालय तक अस्थायी जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय फेरी-पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के महासचिव अभिषेक निगम ने दुर्गा पूजा, दिवाली, देव दिवाली, छठ पूजा तक किसी फेरी-पटरी ठेला व्यवसायी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान व पुलिस अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जोनवार 5 वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। दशाश्वमेध जोन में 2 वेंडिंग जोन, कोतवाली जोन में 3 वेंडिंग जोन, रामनगर जोन में 2 वेंडिंग जोन, ऋषि मांडवी जोन में 1 वेंडिंग जोन, सारनाथ जोन में 8 वेंडिंग जोन, वरुणापार जोन में 6 वेंडिंग जोन हैं। 4 नॉन वेंडिंग जोन क्षेत्र घोषित किए गए। इसमें भेलूपुर जोन में 1, कोतवाली जोन में 3 वेंडिंग जोन हैं। इन घोषित नॉन वेंडिंग जोन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भूमि तलाशी जा रही है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से सभी जोनों में नए वेंडिंग जोन की संभावना तलाशने के लिए संबंधित जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। चौराहों, पार्कों, फ्लाई ओवरों और पानी की टंकियों के पास स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें