फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अंदाज से भा गए सबको लालू, बोले- डिंपल हमारी समधिन

Mon, 06 Mar 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रेवड़ी तालाब में आयोजित सभा में लालू यादव अपने अंदाज से सभी को भा गए। उन्हें सुनने के लिए पहुंची जनता का अनोखे अंदाज में अभिवादन कर दिल जीत लिया। कहा, ‘हिंदू भाई को राम राम, मुसलमान भाई को सलाम’, इस परे खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन


कहा कि आपकी डिंपल भाभी हमारी समधिन हैं और अखिलेश समधी। उन्होंने कहा कि मोदी बड़ा अच्छे दिन अच्छे दिन करते फिरते हैं, कहते हैं दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। अपने ही चुटीले अंदाज में पूछा, ‘केहू के मिलल नौकरी का?’ जाते जाते ये भी कह गए कि हम और आप सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि संबंधी हैं। जितने लोग यहां खड़े हैं वो हमारे संबंधी और जो घरों में हैं वो हमारी समधिन।

सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। अपने चिरपरिचति अंदाज में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक संस्कार करना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें गंगा मइयां ने बुलाया है, शायद उन्हें मालूम नहीं कि हिंदू धर्म में गंगा मइया संस्कार के लिए बुलाती हैं। कहा कि हम नहीं चाहते कि उनका संस्कार हो लेकिन राजनीति संस्कार जरूरी है। क्याेंकि वह नस्लभेद और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। 

ये बातें उन्होंने सोमवार को बुनकर कालोनी चौकाघाट, डीएवी कालेज और रेवड़ी तालाब में कहीं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रेवड़ी तालाब स्थित जयनारायण इंटर कालेज में कहा कि ये उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का चुनाव है।

ऐसे सांप्रदायिक पार्टी को देश से साफ करने के लिए पहले उत्तर प्रदेश से साफ करना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप और मोदी दोनों जुड़वा भाई है। ये देश को कहांले जाएंगे कोई ठिकाना नहीं। हमें इनकी विदाई कर देनी चाहिए। कहा कि आडवानी और अटलजी को मोदी ने किनारे लगा दिया। अटल जी को तो दवा पिलाकर सुता दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें