फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिलास्तरीय हैंडबॉल में लालपुर की ए टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेला गया। उद्घाटन यूपी हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव व मुख्य अतिथि विभव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहले मुकाबले में लालपुर स्टेडियम-ए ने लालपुर स्टेडियम की बी टीम को 17-15 गोल से हरा दिया। लालपुर स्टेडियम की टीम की ओर से प्रिंस, आयुष, नागेश, विजय, सूरज, निशांत और निखिल ने गोल किया जबकि उपविजेता टीम की ओर से आजाद, अंकित, आर्यन, प्रियांशु, शिवनारायण और ऋषिकेश ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। संचालन तरुण कुमार ने किया। मौके पर अभिजीत राय, डॉ शम्स तबरेज शंपू, बृजेश्वर खरवार, आशीष कुमार, उज्जवल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें