फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में बच्ची से दुष्कर्म के चार घंटे बाद आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पीड़िता का चल रहा इलाज; जानें मामला

Wed, 05 Nov 2025 10:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। पीड़िता को अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया था। चार घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Varanasi: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मासूम को महिला अस्पताल भेजा। परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर मिलने के चार घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया। उसे फिलहाल दिनदयाल अस्प्ताल ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मुठभेड़ लमही रोड पर हुई है। लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की टीम ने उसे भागते समय गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा भी मिला है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बच्ची को बहलाकर एक सुनसान क्षेत्र में ले जाकर आरोपी मजदूर ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने बच्ची को घर से बहलाकर उसे गोइठहां में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची वहां पर लावारिस हालत में तब मिली जब उसने चिल्लाना शुरू किया। इस पर पर किसी ने लालपुर-पांडेयपुर पुलिस सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये है दूसरा मामला

वाराणसी में लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत एक क्षेत्र में खाली प्लॉट में 10 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए। युवक को गंदी हरकत करते देख उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।


मासूम के साथ इस हरकत की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आजमगढ़ का रहने वाला है। वाराणसी में किराए का कमरा लेकर कारपेंटर का काम करता है। बच्ची किसी खाली प्लॉट में कूड़ा उठा रही थी। मौका देखकर आरोपी युवक ने गलत नियत से प्रलोभन देकर उसको अपने हवस का शिकार बनना चाहता था, तभी लड़की चिल्लाने लगी।

इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। लालपुर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत, लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची किसी खाली प्लॉट में कूड़ा उठा रही थी। उसी समय आरोपी उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें